Home Punjab>Ludhiana विदेश में संदिग्ध परिस्थितियों में पंजाब की बेटी की मौत, पार्क से शव बरामद

विदेश में संदिग्ध परिस्थितियों में पंजाब की बेटी की मौत, पार्क से शव बरामद

0
विदेश में संदिग्ध परिस्थितियों में पंजाब की बेटी की मौत, पार्क से शव बरामद

लुधियानाः कनाडा में पंजाब की बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतिका की पहचान 24 वर्षीय अनमोलदीप कौर 24 के रूप में हुई है, जो ओंटारियो के बैरी क्षेत्र में रहती थी। जानकारी के अनुसार लड़की को पार्क की बेंच पर मृत हालत में पाया गया। अनमोलदीप 5 साल पहले विदेश गई थी और लुधियाना के गांव मानूके से संबंधित थी।

मृतका के पिता परमिंदर सिंह ने बताया कि 2021 में उनकी बेटी कनाडा गई थी और वहां छोटे बच्चों को पढ़ाती थी। उसने पीआर के लिए भी आवेदन किया हुआ था। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी पार्क की बेंच पर बैठी हुई थी, जहां उसे मृत अवस्था में पाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि कनाडा पुलिस लड़की की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। लड़की की देह वापस लाने के लिए उनके पैतृक गाँव मानूके की संस्था कनाडा में प्रयास कर रही है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here