Home National 15 साल की नाबालिग से Gang Rape, School से घर आ रही युवती को अगवा कर की हैवानियत

15 साल की नाबालिग से Gang Rape, School से घर आ रही युवती को अगवा कर की हैवानियत

0
15 साल की नाबालिग से Gang Rape, School से घर आ रही युवती को अगवा कर की हैवानियत

गुस्साए इलाका वासियों ने आरोपियों की गाड़ी फूंकी

अलवरः जिले में इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है जहां एक 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ 3 युवकों ने गैंगरेप किया। इसमें पुलिस ने 2 युवकों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है और पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को जानकारी देते पीड़िता के भाई ने बताया कि उसकी बहन एक सरकारी स्कूल में 11वीं क्लास में पढ़ती है। वह बीते दिन सुबह 8 बजे घर से स्कूल के लिए निकली थी। इस दौरान रास्ते में एक कार में 2 युवक आए और उसकी बहन का मुंह और आंखों पर पट्‌टी बांधकर सुनसान जगह एक कमरे में ले गए। आरोपियों ने रास्ते से एक युवक को भी साथ लिया। वहां जाकर तीनों आरापियों ने नाबालिग के साथ बारी-बारी गैंगरेप किया।
ग्रामीणों द्वारा फूंकी गई कार।
ग्रामीणों द्वारा फूंकी गई कार।
आरोपियों ने इसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया और उसे वायरल करने की धमकी भी दी। किसी को बताने पर भाई को जान से मारने की धमकी दी। दोपहर करीब 1 बजे आरोपी नाबालिग को छोड़ने गांव के पास आए तो नाबालिग के परिवार वाले और अन्य लोग वहां पहले से मौजूद थे। इनको देखकर आरोपी गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गए। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने कार को मौके पर ही आग लगा दी। आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जली हुई कार को थाने पर भिजवाया और आरोपियों की तलाश शुरू की। थाने के एसएचओ ने बताया कि पीड़िता के भाई ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई की उसकी बहन का अपहरण करके ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया जिसपर मामला दर्ज कर लिया है। ग्रामीणों ने आराेपियों की कार को भी आग लगा दी, फिलहाल आरोपियों की भी तलाश जारी है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here