गुस्साए इलाका वासियों ने आरोपियों की गाड़ी फूंकी
अलवरः जिले में इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है जहां एक 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ 3 युवकों ने गैंगरेप किया। इसमें पुलिस ने 2 युवकों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है और पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को जानकारी देते पीड़िता के भाई ने बताया कि उसकी बहन एक सरकारी स्कूल में 11वीं क्लास में पढ़ती है। वह बीते दिन सुबह 8 बजे घर से स्कूल के लिए निकली थी। इस दौरान रास्ते में एक कार में 2 युवक आए और उसकी बहन का मुंह और आंखों पर पट्टी बांधकर सुनसान जगह एक कमरे में ले गए। आरोपियों ने रास्ते से एक युवक को भी साथ लिया। वहां जाकर तीनों आरापियों ने नाबालिग के साथ बारी-बारी गैंगरेप किया।