Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: Brezza Car से 800 ग्राम हेरोइन बरामद, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

Jalandhar News: Brezza Car से 800 ग्राम हेरोइन बरामद, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: Brezza Car से 800 ग्राम हेरोइन बरामद, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: युद्ध नशे के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 800 ग्राम हेरोइन बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत ढिल्लों ने बताया कि क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह की टीम द्वारा नाकेबंदी की गई थी। इस दौरान उनकी टीम ने सफेद रंग की ब्रीजा कार नंबर PB-46-AF-3127 को रोककर तालाशी ली।

तालाशी के दौरान गाड़ी से 800 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जसकरण सिंह उर्फ करण पुत्र भगवंत सिंह निवासी तरनतारन और सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र जरनैल सिंह निवासी तरनतारन के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोषी जसकरण सिंह 10वीं पास है और वह ड्राइवर का काम करता था, लेकिन पिछले 6 माह से वह हेरोइन की सप्लाई का कारोबार कर रहा है।

वहीं दोषी सुखदेव सिंह 8वीं पास है और वह दूध की डेयरी का काम करता था, लेकिन वह भी 6 माह से हेरोइन का कारोबार कर रहा है। आरोपियों के खिलाफ बस्ती बावा खेल थाने में एफआईआर नंबर 97 के तहत एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस ने ब्रीजा गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा। आरोपियों से पूछताछ में बड़े खुलासे होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here