Home National “Shagun Marriage Bureau” के नाम पर 610 कुंवारे लोगों से ठगी, देखें वीडियो

“Shagun Marriage Bureau” के नाम पर 610 कुंवारे लोगों से ठगी, देखें वीडियो

0
“Shagun Marriage Bureau” के नाम पर 610 कुंवारे लोगों से ठगी, देखें वीडियो

झांसीः उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में पुलिस ने शगुन मैरिज ब्यूरो” के नाम लोगों से ठगी मारने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। उक्त गिरोह शादी के नाम पर कुंवारे और अधेड़ उम्र के पुरुषों को ठगी का शिकार बना रहा था। ‘शगुन मैरिज ब्यूरो’ के नाम से चल रहे इस सेंटर ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सहारा लेकर सैकड़ों लोगों की भावनाओं और पैसों के साथ खिलवाड़ किया। पुलिस जांच में सामने आया कि यह पूरा खेल नीतू प्रजापति और उसके दोस्त सतीश द्वारा रचा गया था। ठगी का यह तरीका बेहद शातिर था। गिरोह के सदस्य अखबारों में ‘वधू चाहिए’ वाले विज्ञापनों से नंबर निकालते थे।

शिकार को लुभाने के लिए असली लड़कियों के बजाय AI द्वारा तैयार की गई बेहद सुंदर और काल्पनिक तस्वीरें भेजी जाती थीं। शादी का झांसा देकर रजिस्ट्रेशन फीस और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर UPI के जरिए कैश ट्रांसफर कराया जाता था। जब पुलिस ने सेंटर पर छापेमारी की, तो वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। मैरिज ब्यूरो के नाम पर बकायदा एक कॉल सेंटर चलाया जा रहा था, जहां 17 लड़कियां काम करती पाई गईं।

इन लड़कियों का काम केवल लोगों को फोन कर जाल में फंसाना था। अब तक की जांच में करीब 610 लोगों से लाखों रुपये की ठगी की पुष्टि हो चुकी है। ठगी के शिकार होने वालों में ज्यादातर वो अधेड़ उम्र के लोग थे जो शादी के लिए लंबे समय से परेशान थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सेंटर की मैनेजर हिना कौसर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुख्य आरोपी नीतू और सतीश की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने मौके से कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड और डेटा शीट भी बरामद की है, जिसमें शिकार बनाए गए लोगों की पूरी कुंडली मौजूद है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here