Home National Kia Car में आए युवकों का गोलगप्पे की पपड़ी को लेकर हुआ विवाद, चली गोलियां, लगाई आग, देखें वीडियो

Kia Car में आए युवकों का गोलगप्पे की पपड़ी को लेकर हुआ विवाद, चली गोलियां, लगाई आग, देखें वीडियो

0
Kia Car में आए युवकों का गोलगप्पे की पपड़ी को लेकर हुआ विवाद, चली गोलियां, लगाई आग, देखें वीडियो

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक मामूली विवाद ने देर रात गंभीर रूप ले लिया। बताशे और पपड़ी को लेकर शुरू हुई। जहां मामूली विवाद ने देर रात गंभीर रूप ले लिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। घटना लखनऊ के चिनहट देवा मार्ग पर स्थित प्रस्तावित माती थाना क्षेत्र के चकहार चौराहे की है। यहां यादव स्वीट्स एंड बेकर्स नाम की दुकान संचालित है।

पीड़ित दुकानदार विवेक कुमार के अनुसार, रात करीब 9 बजे एक लग्जरी कार से चार युवक दुकान पर पहुंचे। उन्होंने पानी के बताशे खाए और इसके बाद पपड़ी को लेकर उनका विवाद शुरू हो गया। विवेक कुमार का आरोप है कि यह मामूली बहस जल्द ही मारपीट में बदल गई। युवकों ने असलहा लहराकर धमकाना भी शुरू कर दिया। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों के हस्तक्षेप से उस समय मामला शांत हो गया था।

मगर, देर रात करीब 1:45 बजे दो युवक दोबारा दुकान पर पहुंचे. उन्होंने बोतल में पेट्रोल लाकर दुकान पर छिड़क दिया और आग लगा दी। इस आगजनी से दुकान को भारी नुकसान हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़ित दुकानदार ने प्रस्तावित माती थाना में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी तलाश जारी है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here