Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर के 11 ठिकानों पर ED की Raid, देखें वीडियो

Jalandhar News: पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर के 11 ठिकानों पर ED की Raid, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर के 11 ठिकानों पर ED की Raid, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार पंजाब पुलिस के सस्पेंड डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ ईडी ने कार्रवाई की है। ईडी की टीम ने जालंधर, लुधियाना, पटियाला सहित चंडीगढ़ में दबिश दी है। मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीमें पूर्व डीआईजी के 11 ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है। यह छापेमारी भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की जा रही है।

जालंधर में दीप नगर में स्थित आवास पर ईडी की टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान किसी को भी अंदर जाने की परमिशन नहीं दी जा रही। यह छापेमारी नाभा और जालंधर के एक-एक ठिकानों पर, चंडीगढ़ के 2, लुधियाना के 5, पटियाला के 2 ठिकानों पर की गई है। ये तलाशियां आरोपियों, उनके सहयोगियों और संदिग्ध बेनामीदारों से जुड़ी हैं। अधिकारियों के अनुसार, इस तलाशी अभियान का मकसद अपराध से हासिल हुई और संपत्ति का पता लगाना, बेनामी संपत्तियों की पहचान करना और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े सबूत इकट्ठा करना है।

बताया जा रहा हैकि दीप नगर में इस घर में उनके पिता एमएस भुल्लर रहते हैं। सुबह 7 गाड़ियों में ईडी की टीम में उनके घर पर करीब साढ़े 7 बजे पहुंची थी। ईडी की टीमों के साथ सीआरपीएफ के जवान भी मौजूद हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई सीबीआई की चंडीगढ़ यूनिट द्वारा दर्ज किए गए मूल अपराधों के आधार पर की जा रही है। ये मामले एक आपराधिक केस को निपटाने के लिए एक बिचौलिए के जरिए अवैध रिश्वत मांगने के आरोपों और आय के ज्ञात स्रोतों से कहीं ज़्यादा संपत्ति पाए जाने से संबंधित हैं। भुल्लर पंजाब पुलिस के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (रोपड़ रेंज) के पद पर तैनात थे। उन्हें सीबीआई ने अक्तूबर 2025 में कबाड़ डीलर के शिकायत मांगने के आरोप के बाद गिरफ्तार किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here