इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पश्चिम बंगाल में ही मौजूद हैं। रविवार को चुनाव प्रचार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ठाकुरनगर में राजनीतिक रूप से प्रभावशाली मतुआ समुदाय के मुख्य मंदिर ठाकुरबाड़ी और राजधानी कोलकाता के ऐतिहासिक ठनठनिया काली मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने 26 अप्रैल 2026 को कोलकाता के प्रसिद्ध 300 साल पुराने ठनठनिया कालीबाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना दौरान मंदिर के बाहर एक फूल माला विक्रेता से फूलों का एक टोकरा (जिसमें विशेष रूप से कमल गट्टा सजाया गया था) खरीदा और पूजा के लिए मां काली को अर्पित किया वहीं, इसका एक वीडियो भी सामने आया है जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि फूल विक्रेता इस दौरान काफी खुश नजर आ रहा है। वह अपनी फूलों के भंडार से एक कमल का फूल निकालता है और उसे बड़े ही सुंदर तरीके से खोलकर दूसरे फूलों वाली टोकरी में रख देता है। इस वीडियो के बाद से भाजपा के समर्थकों में उत्साह की लहर है। कई लोग वीडियो में कमेंट कर रहे हैं कि फूल वाले की खुशी से पता चल रहा है कि बंगाल में इस तरह कमल खिलेगा और भाजपा की सरकार आएगी। वहीं कई लोग मोदी की इस तरह आम तरीके से लोगों में विचरने की बात को बढ़िया बता रहे हैं।View this post on Instagram