Home Punjab>Amritsar Punjab News: नशे की खेप को लेकर SHO पर गिरी गाज, किया सस्पेंड

Punjab News: नशे की खेप को लेकर SHO पर गिरी गाज, किया सस्पेंड

0
Punjab News: नशे की खेप को लेकर SHO पर गिरी गाज, किया सस्पेंड

अमृतसरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा लगातार ड्रोन के जरिए आ रही नशे की खेप बरामद की जा रही है। वहीं देहात में नशे की खेप को खुर्द-बुर्द करने को लेकर एसएचओ जांच के घेरे में आ गए। मिली जानकारी के अनुसार भिंडी सैदा थाने में तैनात एसएचओ को ड्रोन के जरिए आई हेरोइन की बड़ी खेप को खुर्द-बुर्द करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

दोषी एसएचओ की पहचान शीशपाल सिंह के रूप में हुई है। अधिकारियों द्वारा एसएचओ के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद उसे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है और मामले को लेकर जांच के आदेश जारी कर दिए गए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here