Home National बच्ची की Books को लेकर Parents पर भड़की Principal, Viral हुआ Video

बच्ची की Books को लेकर Parents पर भड़की Principal, Viral हुआ Video

0
बच्ची की Books को लेकर Parents पर भड़की Principal, Viral हुआ Video
उत्तर प्रदेश: शहर के हरदोई जिले के एसपी तिराहा स्थित न्यू सनबीम पब्लिक स्कूल में अभिभावक नीलम वर्मा के साथ हुई अभद्रता ने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में स्कूल प्रिंसिपल एक महिला को डांटते और अपमानित करते हुए दिख रही है। इसके बाद मामला ज्यादा गरमा गया। पूरे प्रकरण पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संज्ञान लिया है और तुरंत जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने तीन सदस्यों की टीम गठित की है। इसमें खंड शिक्षा अधिकारी शामिल हैं और साफ कहा है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पूरी घटना की शुरुआत उस समय हुई है जब न्यू सिविल लाइन के रहने वाले अंश कुमार वर्मा की पत्नी नीलम वर्मा 24 अप्रैल को अपनी यूकेजी में पढ़ने वाली बेटी अलीशा वर्मा को लेने के लिए स्कूल पहुंची थी। उनके अनुसार, उन्होंने पहले ही स्कूल के द्वारा निर्धारित कोर्स खरीद लिया था लेकिन बाद में अचानक स्कूल प्रबंधन ने 1200 की चार कापियां सिर्फ स्कूल से ही खरीदने का दबाव बनाया। उनकी बेटी कई दिनों से बिना होमवर्क के घर लौट रही थी।

बच्ची को नहीं मिला होमवर्क

जब नीलम वर्मा ने कारण पूछा तो बच्ची ने बताया कि कई कॉपियां न होने के चलते उसे काम नहीं मिल रहा है। इसी समस्या के समाधान और कुछ समय की मोहलत मांगने के लिए नीलम वर्मा प्रिंसिपल ममता मिश्रा से मिलने के लिए पहुंची। वीडियो में भी साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक महिला को लगातार डांटा जा रहा है। इस घटना में सिर्फ एक मां की गरिमा को ठेस पहुंचाई बल्कि निजी स्कूों की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पीड़िता ने बताया कि जब दोनों में बात हो रही थी तो प्रिंसिपल का रवैया खराब हो गया और गलत भाषा का इस्तेमाल किया गया। पीड़िता के अनुसार, उन्हें गंवार और मूर्ख सहित जैसे आपत्तिजनक भी बोले गए। इतना ही नहीं उनके बच्चे का नाम स्कूल से काटने की धमकी भी दी गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रकरण का वीडियो वायरल होन के बाद संबंधित स्कूल को 2009 में मान्यता मिली थी। 2014 मेें कक्षा 6 से 8 तक की स्वीकृति भी दी गई थी। उन्होंने साफ किया है कि यदि जांच में शिक्षा का अधिकार अधिनियम या अन्य नियमों का उल्लंघन हुआ तो स्कूल की मान्यता पर भी कार्रवाई हो सकती है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here