पूरी घटना की शुरुआत उस समय हुई है जब न्यू सिविल लाइन के रहने वाले अंश कुमार वर्मा की पत्नी नीलम वर्मा 24 अप्रैल को अपनी यूकेजी में पढ़ने वाली बेटी अलीशा वर्मा को लेने के लिए स्कूल पहुंची थी। उनके अनुसार, उन्होंने पहले ही स्कूल के द्वारा निर्धारित कोर्स खरीद लिया था लेकिन बाद में अचानक स्कूल प्रबंधन ने 1200 की चार कापियां सिर्फ स्कूल से ही खरीदने का दबाव बनाया। उनकी बेटी कई दिनों से बिना होमवर्क के घर लौट रही थी।