Home Punjab>Gurdaspur Punjab: बमनुमा वस्तु देख लोगों में मची अफरा-तफरी, पुलिस ने किया गीता भवन रोड सील

Punjab: बमनुमा वस्तु देख लोगों में मची अफरा-तफरी, पुलिस ने किया गीता भवन रोड सील

0
Punjab: बमनुमा वस्तु देख लोगों में मची अफरा-तफरी, पुलिस ने किया गीता भवन रोड सील

गुरदासपुरः जिले के गीता भवन रोड इलाके में संदिग्ध बम जैसी वस्तु मिलने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने गीता भवन रोड को सील कर आगे की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार अशोका चिप्स के पास काम करने वाले कर्मचारी राहुल ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने वहां एक संदिग्ध वस्तु फेंक दी थी। जब उसने इसे देखा तो वस्तु नीले रंग की थी और उस पर पिन जैसी संरचना लगी हुई थी जिससे वह बम जैसी प्रतीत हो रही थी।

इसके बाद उसने तुरंत अपने मालिक अटल को जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी कर दी और एहतियात के तौर पर आसपास नाकाबंदी कर दी गई। लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। एसपीडी दविंदर कुमार चौधरी ने बताया कि संदिग्ध वस्तु की गहन जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि इसमें कोई खतरा है या नहीं। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर तैनात हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। स्थानीय लोगों से अफवाहों से बचने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here