Home Maharashtra>Mumbai पटरी से उतरी Vande Bharat Train, आउटर पर उतरे यात्री, देखें वीडियो

पटरी से उतरी Vande Bharat Train, आउटर पर उतरे यात्री, देखें वीडियो

0
पटरी से उतरी Vande Bharat Train, आउटर पर उतरे यात्री, देखें वीडियो

पुणेः मुंबई-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस के पुणे रेलवे स्टेशन में प्रवेश करने से ठीक पहले ट्रेन का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। घटना के दौरान गनीमत यह रही कि हादसे के दौरान किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अधिकारी पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना 7:30 बजे हुई, जब मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से दक्षिण-पश्चिम महाराष्ट्र के सोलापुर जा रही प्रीमियम एसी ट्रेन (नंबर 22225) एक प्लेटफार्म के पास बने क्रॉसिंग से गुजर रही थी।

ट्रेन सोलापुर से पुणे होते हुए मुंबई जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस को एक दिन के लिए रद्द कर दिया गया है। ट्रेन पुणे स्टेशन के पास दुर्घटना की शिकार हुई, जिसके बाद ट्रेन को वापस पटरी पर लाने का काम देर रात तक चलता रहा। रेल अधिकारियों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त हुई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में यह घटना पुणे यार्ड में एक गैर-मानक डायमंड क्रॉसिंग के कारण हुई, जिसे अब प्राथमिकता के आधार पर बदला जा रहा है।

पुणे रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का चौथा कोच पटरी से उतर गया था, जिसके कारण सोलापुर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या- 22226 को एक दिन के लिए यानी 28 अप्रैल 2026 के लिए रद्द कर दिया गया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पुणे स्टेशन पर यार्ड के जारी पुनर्निर्माण कार्य के तहत इस क्रॉसिंग का नवीनीकरण किया जाना है। ‘डायमंड क्रॉसिंग’ पर दो पटरियां एक-दूसरे से होकर गुजरती हैं, जिससे हीरे जैसी आकृति बनती है। प्रभावित डिब्बे के यात्री अपना सामान लेकर ट्रेन से उतरते और पास के प्लेटफॉर्म की ओर जाते दिखे। अधिकारियों के मुताबिक अब हालात सामान्य हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here