Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: घर के बाहर महिला पर किया हमला, फोन छीनकर बाइक सवार लुटेरे फरार, देखें वीडियो

Jalandhar News: घर के बाहर महिला पर किया हमला, फोन छीनकर बाइक सवार लुटेरे फरार, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: घर के बाहर महिला पर किया हमला, फोन छीनकर बाइक सवार लुटेरे फरार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नाखा वाले बाग के पास हाथपाई करते हुए नौजवान फोन छीनकर फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बडाला रोड पर बाइक सवार 2 लुटेरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। जहां घर के बाहर स्थित बुजुर्ग मनजीत कौर दुकान पर बैठी हुई थी। पीड़िता मनजीत कौर ने बताया कि 2 बाइक सवार आए और एक नौजवान ने मेरे मुंह पर मुक्का मारा और फोन छीनकर फरार हो गया। महिला ने कहा कि वह लुटेरे को जानती है और उसका नाम जट्टू है। जिसके बाद वह चेहरे पर मुक्का मारकर मौके से फरार हो गया। पीड़िता मनजीत कौर के अनुसार, ‘जट्टू’ तिलक नगर का रहने वाला है। हालांकि इस मामले को लेकर जट्टू नामक नौजवान मीडिया के सामने आया और उसने कहा कि घटना के दौरान वह घर पर मौजूद था। नौजवान ने कहा कि उसने किसी चोरी की घटना को अंजाम नहीं दिया है। नौजवान ने कहा कि उस पर झूठे आरोप लगाए जा रहे है।

हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी के परिजन उसे सुधारने के बजाय उसकी हरकतों का समर्थन कर रहे हैं। महिला का आरोप है कि पहले भी वह घर से सिलेंडर चोरी करके ले जा चुका है। महिला का आरोप है कि 2 सिलेंडर चुराने के मामले में एक सिलेंडर वापिस कर दिया था, लेकिन एक सिलेंडर अभी तक वापिस नहीं किया। पीड़िता मनजीत कौर घर के बाहर बनी अपनी करियाने की दुकान पर बैठी थीं। वह दुकान बंद करके अंदर जाने की तैयारी कर रही थीं कि तभी एक बिना नंबर प्लेट की हरे रंग की मोटरसाइकिल पर दो युवक आए। पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर मनजीत कौर के हाथ से उनका वीवो कंपनी का फोन छीन लिया।

मनजीत कौर ने बताया कि वह लुटेरे को पहले से जानती थीं। जब उन्होंने चिल्लाकर कहा कि जट्टू, मेरा फोन दे जा, मैं पहले ही परेशान हूं, तो आरोपी ने पकड़े जाने के डर या गुस्से में महिला के चेहरे पर जोर से मुक्का मार दिया। मुक्का मारने के बाद वह मोटरसाइकिल पर पीछे बैठकर मुख्य हाईवे (बटाला चौक) की ओर फरार हो गया। पीड़िता के अनुसार, जट्टू इलाके का नामी चोर है।

घटना वाले दिन भी आरोपी वारदात से पहले दुकान के बाहर दो-तीन चक्कर (रेकी) लगाकर गया था। मनजीत कौर ने आरोप लगाया कि जब वह शिकायत लेकर आरोपी के घर गईं, तो उसके माता-पिता और भाई ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। आरोपी का भाई विदेश से आया है, फिर भी वह लूटपाट करता है और उसकी मां उसे पूरी तरह से संरक्षण देती है। पीड़िता ने रोते हुए कहा कि मैं अब अपने घर के बाहर भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हूं। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस थाने में दी है। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here