Home National Chlorine Gas Leak होने से मची अफरा-तफरी, 24 लोग अस्पताल में भर्ती, देखें वीडियो

Chlorine Gas Leak होने से मची अफरा-तफरी, 24 लोग अस्पताल में भर्ती, देखें वीडियो

0
Chlorine Gas Leak होने से मची अफरा-तफरी, 24 लोग अस्पताल में भर्ती, देखें वीडियो

पुणेः महाराष्ट्र के पुणे में देर रात क्लोरीन गैस लीक होने से हड़कंप मच गया। इस घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घटना में 22 स्थानीय लोग और 2 दमकल विभाग कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। दमकल अधिकारियों के मुताबिक, यह रिसाव कोंढवा इलाके के गंगाधाम क्षेत्र में एक बंद पड़े जल शुद्धिकरण संयंत्र के गोदाम से हुआ। रात करीब 1 बजे वहां रखे क्लोरीन से भरे एक पुराने टैंक से गैस लीक होने लगी।

गैस फैलने के बाद आसपास के लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी, जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। आसपास के कई लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। फायर कर्मियों ने सुरक्षा उपकरणों की मदद से लीक हो रहे टैंक को बंद किया और स्थिति पर काबू पाया। अधिकारियों के अनुसार, सभी प्रभावित लोगों की हालत अब खतरे से बाहर है और उन्हें ससून जनरल अस्पताल में निगरानी में रखा गया है। जानकारी के मुताबिक, जिस व्यक्ति ने पहले इस प्लांट को चलाया था, उसने प्लांट को हटा दिया था, लेकिन क्लोरीन वाला टैंक वहीं रह गया और उसकी देखरेख नहीं हो रही थी।

प्राथमिक जांच में माना जा रहा है कि इसी लापरवाही के कारण टैंक में लीकेज हुआ और यह हादसा हुआ। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जिस जगह से गैस लीक हुई, वहां पहले एक जल शुद्धिकरण संयंत्र संचालित होता था। संयंत्र संचालक के अनुसार, प्लांट को पहले ही हटाया जा चुका था, लेकिन क्लोरीन से भरा टैंक वहीं छोड़ दिया गया, जो समय के साथ खराब होकर लीक करने लगा। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और प्रशासन ने पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। घटना की जांच जारी है, ताकि लापरवाही के कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here