Home Mohali|Punjab Punjab News: School Bus चालक ने Cycle सवार छात्र को कुचला, बच्चे ने कूदकर बचाई जान, देखें CCTV

Punjab News: School Bus चालक ने Cycle सवार छात्र को कुचला, बच्चे ने कूदकर बचाई जान, देखें CCTV

0
Punjab News: School Bus चालक ने Cycle सवार छात्र को कुचला, बच्चे ने कूदकर बचाई जान, देखें CCTV

मोहालीः डेराबस्सी में एक स्कूल बस ड्राइवर की लापरवाही का मामला सामने आया है। स्कूल बस एक बच्चे को उतारने के लिए रुक रही थी और कुछ स्कूली बच्चे पीछे से साइकिल पर आ रहे थे। बस ड्राइवर ने पीछे से आ रहे बच्चों पर ध्यान नहीं दिया और बस को मोड़ दिया जिससे साइकिल सवार बच्चा बस के नीचे आने से बाल-बाल बच गया, हालांकि उसकी साइकिल बस के नीचे आने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की CCTV भी सामने आई है जिसमें सारी घटना का दृश्य साफ नजर आ रहा है।

CCTV के मुताबिक, सड़क पर स्कूली छात्रों का ग्रुप बड़े आराम से स्कूल की छुट्टी होने पर अपने घर जा रहा होता है। इस दौरान रोड पर किसी दूसरे स्कूल का बस चालक बस को मोड़ रहा होता है। इस दौरान पीछे से आ रहा साइकिल सवार बच्चा जब बस के पास से निकलने लगता है तो बस चालक उसे अपनी चपेट में ले लेता है। इस दौरान बच्चे की साइकिल बस के पिछले टायर के नीचे आ जाती है। बच्चा तुरंत तत्परता दिखाते हुए साइकिल से कूद जाता है और अपनी जान बचाता है, लेकिन वह अपनी साइकिल को नहीं निकाल पाता जिससे उसकी साइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाती है।

सबसे हैरान कर देने वाली बात यह रही कि, स्कूल बस ड्राइवर ने बस रोककर बच्चे का हालचाल तक नहीं पूछा और बस को तुरंत मोड़कर भगा ले गया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस अब उस बस ड्राइवर की तलाश में भी जुट गई है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here