Punjab News : ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने महिला को कुचला, मौत, देखें वीडियो

Written by

in

मोहालीः शहर के एयरपोर्ट रोड पर एक बड़ा हादसा हो गया। जहां, ईंटों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक महिला को कुचल दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। ईंटों से लदी ट्रॉली जब महिला के सिर के ऊपर से गुजरी, तो महिला के कपड़े हवा में उड़ गए और दूर जाकर गिरे। यह हादसा इतना भयानक था कि वहां से गुजर रहे लोगों के भी होश उड़ गए। इस भयानक हादसे को देखकर लोग चीख पड़े।

मौके पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपनी हिरासत में ले लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। हालांकि, महिला की पहचान नहीं हो पाई थी। यह महिला पैदल सड़क पार कर रही थी। यह हादसा मोहाली के सेक्टर 82 में ‘डेली पोस्ट’ बिल्डिंग के सामने हुआ। यह हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ।

महिला के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला। पुलिस की जांच के दौरान अब यह बात सामने आई है कि यह महिला पास के ही एक दफ्तर में काम करती थी। पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपनी हिरासत में ले लिया है।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *