Jalandhar News: कबाड़ के गोदाम में आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: गढ़ा इलाके के गुरु दीवान नगर में स्थित कबाड़ के गोदाम में आज सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने से आस पास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। लोगों ने कहा कि देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया। आग लगने से धुआं दूर दूर तक दिखाई देने लगा। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया और टीमें आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। दमकल विभाग के कर्मियों ने कहा कि उन्हें आग लगने की आज सुबह सूचना मिली थी, जिसके बाद वह तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने में जुट गए। वहीं घटना की तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि आग लगने से गली में धुंआ ही धुंआ हो गया है। धुएं के कारण दमकल विभाग को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। आग पहली मंजिल पर लगी हुई है। इलाके के लोगों ने बताया कि रिहायशी इलाके में कबाड़ के गोदाम को हटाने के लिए उन्होंने कई बार पहले भी नगर निगम को शिकायत दी थी कि कबाड़ के गोदाम के कारण आस पास के लोगों को दुर्गंध आ रही है और सांस लेने में दिक़्क़त होती है। उन्होंने कहा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई और आज अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगने के बाद आस पास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आगे बढ़ गई, जिसके बाद उन्होंने दमकल विभाग को घटना की सूचना दी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *