व्यक्ति के अनुसार कूड़े के ढेर में कूड़ा बीनने वाली महिला ने भ्रूण को देखा, जिसके बाद इलाके की महिला को घटना के बारे में बताया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस का कहना है कि सेहत विभाग की टीम को सूचित कर दिया गया। वहीं राकेश ने कहा कि 2 घंटे से अधिक समय हो गया है कोई टीम घटना स्थल पर नहीं पहुंची है। लेकिन इस घटना के बाद इलाका निवासी इकट्ठे होकर घटना स्थल पर पहुंच गए है। वहीं अमरजीत कौर ने बताया कि उसका देवर पास के फ़्लैट में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। उसे कूड़ा उठाने आई महिला ने बताया कि फ्लैट के पास कूड़े के ढेर पर नवजात बच्चे का शव पड़ा हुआ है, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचा और उसने कंट्रोल रूम पर सूचना दी। वहीं थाना 6 के जांच अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम पर सिक्योरिटी गार्ड ने सूचना दी थी कि कूड़े के ढेर पर नवजात बच्चे का शव पड़ा हुआ है, जिसके बाद में मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में बच्चा 2 से 3 दिन का लग रहा है। वह घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों का खंगाल रहे हैं और वह बनती कार्रवाई करेंगे।View this post on Instagram