Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: कूड़े के ढेर से भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

Jalandhar News: कूड़े के ढेर से भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: कूड़े के ढेर से भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: खुरलां खिगरां पंजाबी बाग के पास कूड़े के ढेर पर नवजात बच्चे का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। कूड़ा उठाने आई महिला ने बच्चे के शव को देखा तो शव में कीड़े चल रहे थे, जिसे देख उसने शोर मचाया और लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने कूड़े के ढेर पर नवजात बच्चे का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी और पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच में जुट गई। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति राकेश कुमार ने कहा कि भ्रूण की हालत काफी खराब है। भ्रूण पर कीड़े चल रहे है। व्यक्ति ने कहा कि भ्रूण 5 दिन पुराना लग रहा है।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

व्यक्ति के अनुसार कूड़े के ढेर में कूड़ा बीनने वाली महिला ने भ्रूण को देखा, जिसके बाद इलाके की महिला को घटना के बारे में बताया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस का कहना है कि सेहत विभाग की टीम को सूचित कर दिया गया। वहीं राकेश ने कहा कि 2 घंटे से अधिक समय हो गया है कोई टीम घटना स्थल पर नहीं पहुंची है। लेकिन इस घटना के बाद इलाका निवासी इकट्ठे होकर घटना स्थल पर पहुंच गए है। वहीं अमरजीत कौर ने बताया कि उसका देवर पास के फ़्लैट में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। उसे कूड़ा उठाने आई महिला ने बताया कि फ्लैट के पास कूड़े के ढेर पर नवजात बच्चे का शव पड़ा हुआ है, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचा और उसने कंट्रोल रूम पर सूचना दी। वहीं थाना 6 के जांच अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम पर सिक्योरिटी गार्ड ने सूचना दी थी कि कूड़े के ढेर पर नवजात बच्चे का शव पड़ा हुआ है, जिसके बाद में मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में बच्चा 2 से 3 दिन का लग रहा है। वह घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों का खंगाल रहे हैं और वह बनती कार्रवाई करेंगे।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here