Jalandhar News: Model Town Sport Master की दुकान में 2 पक्षों में हुई हाथापाई, जमकर चले लात घूंसे, देखें वीडियो

SHO से उलझा नौजवान, लगाए गंभीर आरोप

जालंधर (Ens): मॉडल टाउन में स्थित संजय कराटे के पास स्पोर्ट मास्टर की दुकान में दो पक्षों में हाथापाई हो गई। दोनों में जमकर लात घूंसे चले। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई, मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। इस दौरान कुछ नौजवानों का पुलिस के साथ विवाद हो गया। जिसकी वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि व्यक्ति पर हाथ उठाने को लेकर पुलिसकर्मी पर आरोप लगाए जा रहे हैं। मामले की जानकारी देते हुए सुखदीप ने बताया कि उसने दुकान को किराए पर लिया हुआ है। दुकानदार ने बताया कि आधी दुकान के मालिक अमरीक सिंह है और आधी दुकान दूसरे मालिक संजय के दफ्तर के पास मौजूद व्यक्ति की है। झगड़े का कारण दुकान है। पीड़ित ने कहा कि वह 2 साल से इस जगह पर काम कर रहा है और उसकी पावर ऑफ अटॉर्नी उसके पास है, लेकिन उसके बावजूद दूसरे पक्ष द्वारा दुकान में घुसकर हमला किया गया। दूसरे पक्ष द्वारा दुकान पर कब्जा करने की कोशिश की गई और उन्हें दुकान से बाहर निकलने के लिए कहा गया। पीड़ित ने बताया कि 10 से 15 नौजवान उसकी दुकान पर आए और उन्होंने आते ही उनके दोस्तों और भाईयों पर हमला करना शुरू कर दिया। व्यक्ति का आरोप है कि उसने बैठकर मामला सुलझाने के लिए अपील भी की थी, लेकिन उसकी एक नहीं सुनी गई। पीड़ित ने कहा कि उसे डर है कि अगर वह बाहर किसी काम के सिलसिले में जा रहा हो तो उस पर कभी भी हमला हो सकता है। इस घटना को लेकर पीड़ित द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों को हिरासत में ले लिया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होगी जिसकी फुटेज पीड़ित के पास मौजूद हैं। दूसरी और मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि उन्हें दुकान पर नौजवानों द्वारा हमले की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे और तीन युवकों को हिरासत में लिया। इस मामले का विरोध करते हुए नौजवानों द्वारा पुलिस की गाड़ी का घेराव किया गया और उनके साथ तीखी नोंकझोंक की गई। पुलिस ने कहा कि गुंडागर्दी किसी भी हालत में नहीं होने दी जाएगी। इस मामले में बनती कार्रवाई की जाएगी।      

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *