Punjab News: Commando की ट्रेनिंग दौरान महिला Sub-Inspector की मौत

Written by

in

पटियालाः शहर से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां सब-इंस्पेक्टर गुलशन कौर की कमांडो ट्रेनिंग के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार वह सुबह अपनी टीम के साथ ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा ले रही थीं, तभी कसरत करते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गईं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वह कमांडो कॉम्प्लेक्स के अंदर सीढ़ियों पर ट्रेनिंग कर रही थीं। इसी दौरान, गिरने की वजह से उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। मौके पर मौजूद स्टाफ ने तुरंत उनकी मदद करने की कोशिश की, लेकिन चोट की गंभीरता के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बता दें, गुलशन कौर 2023 में पुलिस में शामिल हुई थीं और 15 मार्च, 2026 को विशेष कमांडो ट्रेनिंग के लिए पटियाला आई थीं। वह अपने करियर के एक महत्वपूर्ण ट्रेनिंग चरण में थीं, जब यह दुखद हादसा हुआ। पुलिस ने मौके पर मौजूद गवाहों के बयान दर्ज कर लिए हैं। शुरुआती जांच से पता चल रहा है कि यह मामला एक सामान्य हादसा है और इसका किसी भी संदिग्ध गतिविधि या फायरिंग से कोई संबंध नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार वाले तुरंत मौके पर पहुंच गए। उनके बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं और पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *