Home Mohali|Punjab Punjab News: तेज आंधी-तूफान से घर की दीवारें गिरी, 2 लोग घायल, देखें वीडियो

Punjab News: तेज आंधी-तूफान से घर की दीवारें गिरी, 2 लोग घायल, देखें वीडियो

0
Punjab News: तेज आंधी-तूफान से घर की दीवारें गिरी, 2 लोग घायल, देखें वीडियो

मोहालीः शहर के बाड़ माजरा गांव स्थित शिव कॉलोनी में सुबह तेज आंधी और बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया। तेज हवाओं के चलते एक मकान की 2 दीवारें अचानक क्षतिग्रस्त होकर गिर गईं, जिससे घर में मौजूद परिवार के सदस्य घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, सुबह से ही मौसम खराब बना हुआ था। तेज आंधी के कारण अचानक उनके घर की 2 दीवारें भरभराकर गिर गई और इसकी चपेट में आने से 2 लोग घायल हो गई। वहीं घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके सिर पर टांके लगे हैं, जबकि उसके पति के कंधे पर भी चोट लगी है। दोनों को उपचार के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही गांव के सरपंच गुरनाम सिंह और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हालात का जायजा लिया। सरपंच गुरनाम सिंह ने कहा कि यह बेहद गरीब परिवार है और प्रशासन व सरकार को तुरंत आर्थिक सहायता देकर इनके रहने और इलाज की व्यवस्था करनी चाहिए। वहीं गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। अगर परिवार के सदस्य समय रहते बाहर नहीं निकलते, तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here