Home Himachal>Una चंबा से ऊना जा रही एक निजी बस पलटी नूरपुर में ड्राइवर को आया अटैक

चंबा से ऊना जा रही एक निजी बस पलटी नूरपुर में ड्राइवर को आया अटैक

0
चंबा से ऊना जा रही एक निजी बस पलटी नूरपुर में ड्राइवर को आया अटैक

ऊना/ सुशील पंडित : नूरपुर प्रदेश के जिला चंबा से उना जा रही एक निजी देवी दर्शन बस नूरपुर के नियाजपुर में जय माँ आश्रम के पास पलट गई। यह हादसा लगभग 11 बजे के समीप हुआ। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बस सवारी से भरी पड़ी थी। इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और स्थानीय प्रशासनिक पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत सिविल हॉस्पिटल नूरपुर पहुंचाया गया। प्रारंभिक जानकारी अनुसार बस के चालक को अचानक अटैक आ जाने का समाचार क्षेत्र में चर्चित है l

जिसके चलते यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि लगभग 26 लोग घायल हुए हैं जिनमे 11 पुरुष और 11 स्त्रियां व 4 नावालिक बच्चे भी शामिल है l इन सभी घायलों का उपचार सिविल अस्पताल नूरपुर चल रहा है।तीन घायलों को इनमे रेफर किया है l वस चालक का नाम मंजीत है जिसको रेफर किया गया है और हालत गंभीर हैl वस का नंबर एच पी 72 डी 3791 व वस परिचालक का नाम अमित कुमार जो भी घायल है l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here