Home Punjab>Amritsar Punjab News: कांग्रेस सांसद औजला का लोगों ने किया प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी, देखें वीडियो

Punjab News: कांग्रेस सांसद औजला का लोगों ने किया प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी, देखें वीडियो

0
Punjab News: कांग्रेस सांसद औजला का लोगों ने किया प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले में मंडी का दौरा करने के लिए कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला साथियों के साथ पहुंचे। इस दौरान लोगों द्वारा कांग्रेस सांसद का विरोध किया गया। लोगों ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मामले को लेकर वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों द्वारा कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे लगाए गए और कहा जा रहा हैकि सांसद उनके जवाब दिए बिना मौके से चले गए।

लोगों ने आरोप लगाए है कि सिख कौम का नुकसान करने वाली कांग्रेस पार्टी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि विरोध होने के दौरान सांसद गाड़ी में बैठकर काफिले के साथ मौके से रवाना हो गए। दरअसल, मंडियों में गेंहू की जांच करने के लिए सांसद औजला मंडी का दौरा करने पहुंचे थे। इस दौरान लोगों को कांग्रेस सांसद के आने का जैसे ही पता चला तो वह मौके पर पहुंचे और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। हालांकि विरोध के दौरान लोगों द्वारा शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here