Home Punjab>Firozpur Punjab News: दुकानों पर कब्जे से परेशान व्यक्ति ने की आत्महत्या, दर्दनाक Audio Viral, देखें वीडियो

Punjab News: दुकानों पर कब्जे से परेशान व्यक्ति ने की आत्महत्या, दर्दनाक Audio Viral, देखें वीडियो

0
Punjab News: दुकानों पर कब्जे से परेशान व्यक्ति ने की आत्महत्या, दर्दनाक Audio Viral, देखें वीडियो

फिरोजपुरः 3 बेटियों के पिता द्वारा अपनी दुकानों पर हुए अवैध कब्जे के कारण आत्महत्या कर ली। वहीं उनकी मौत के पहले का एक दर्दनाक ऑडियो वायरल हुआ है जिसमें उन्होंने कुछ लोगों पर उनकी दुकानों पर कब्जा करने के आरोप लगाएं हैं। वह अपने घर के पास बने सरकारी स्कूल में गया और वहां फंदा लगा लिया। मृतक की ऑडियो रिकॉर्डिंग और परिवार वालों के बयानों के आधार पर पुलिस ने 8 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मरने से पहले मृतक ने वायस मेसेज में कहा, वह फिरोजपुर के ममदोट कस्बे की बस्ती पठाना वाली का रहने वाला है। मृतक गुरजंट सिंह ने कहा कि वह अपनी दुकान पर हुए कब्जे को लेकर परेशान है। दुकानों के विवाद का मामला माननीय अदालत में चल रहा है, वह हर बार कोर्ड के बाहर बैठकर आ जाता है, लेकिन जिन पर उसने केस किया हुआ है वह तारीख पर भी नहीं आते हैं। उसने कहा कि, अब उसके पास मौत के अलावा ओर कोई रास्ता नहीं बचा है। उसने कहा कि आरोपी पहले उसके माता-पिता को कराया देते थे, लेकिन अब वह उसे कुछ नहीं देते हैं। उसने कहा कि उसकी 3 लड़कियां है और उसके पास कमाई का कोई साधन नहीं है जिससे वह अपनी बेटियों की शादी करवा सके। उसने प्रशासन से मौत के बाद उनके परिवार को इंसाफ दिलवाने की गुहार लगाई।

दूसरी ओर, परिवार वालों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। ऑडियो रिकॉर्डिंग में वह बता रहे हैं कि उनके पास बेटियों की शादी के लिए भी पैसे नहीं थे, जिससे वह बहुत परेशान थे। उन्हें आत्महत्या करने पर मजबूर होना पड़ा। हालांकि इस ऑडियो रिकॉर्डिंग की हम पुष्टि नहीं करते, लेकिन परिवार वालों ने इसे पूरी तरह सच बताया है। परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है।

उधर, पुलिस अधिकारी ने बताया कि 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here