Home Punjab>Amritsar Punjab News: पंप पर पेट्रोल कम भरने को लेकर युवक ने किया हंगामा, देखें वीडियो

Punjab News: पंप पर पेट्रोल कम भरने को लेकर युवक ने किया हंगामा, देखें वीडियो

0
Punjab News: पंप पर पेट्रोल कम भरने को लेकर युवक ने किया हंगामा, देखें वीडियो

अमृतसरः अजनाला के बीएसएफ रोड पर स्थित जगजीत पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम भरे जाने को लेकर भारी हंगामा हो गया। जहां ग्राहक ने पंप के कर्मी पर पेट्रोल कम भरने के आरोप लगाए है। इस घटना को लेकर पंप पर हंगामा हो गया। हैरानी की बात यह रही कि पंप मैनेजर ने भी माना कि पेट्रोल कम डाला गया है, हालांकि वे मशीन को सही बताते रहे। अब लीगल मैट्रोलॉजी विभाग ने जांच की बात कही है। पीड़ित सोनू सिंह ने बताया कि गांव लाखूवाल का रहने वाला है। आज उसने पंप से बाइक पर 200 रुपए का पेट्रोल डलवाया, जब उन्होंने पेट्रोल की जांच की तो मोटरसाइकिल में करीब आधा लीटर ही पेट्रोल निकला।

जिसके बाद सोनू ने पेट्रोल पंप पर सीधे ठगी का आरोप लगाया और मौके पर हंगामा कर दिया। युवक का कहना है कि यह सीधे ग्राहक के साथ धोखाधड़ी है। इस मामले में तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। मामला गंभीर होता देख पेट्रोल पंप के मैनेजर दिलबाग सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मशीन के हिसाब से 200 रुपये का पेट्रोल डाला गया है, लेकिन जांच करने पर पेट्रोल कम पाया जाना चिंताजनक है।

उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जांच करके ही असली कारण का पता लग सकेगा। इस मामले के बारे में जब अमृतसर के लीगल मैट्रोलॉजी विभाग से बात की गई तो इंस्पेक्टर कवंरजीत सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप पर ईंधन कम भरे जाने की शिकायत मिली है और विभाग इसकी जांच कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि विभाग को लिखित शिकायत मिलती है तो आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है और लोगों के बीच पेट्रोल पंपों की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here