Home National Star Plus Mall में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी, देखें वीडियो

Star Plus Mall में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी, देखें वीडियो

0
Star Plus Mall में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी, देखें वीडियो
नासिकः महाराष्ट्र के नासिक में स्टार प्लस मॉल के बेसमेंट पार्किंग एरिया में भीषण आग लग गई। इस घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना लोगों द्वारा दमकल विभाग और पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवाओं की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। दमकल विभाग और मॉल में स्थित अस्पताल के कर्मचारियों के मिलकर किए गए प्रयासों से मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने से एक बड़ी त्रासदी टल गई।
हालांकि, आग बुझाने में दमकल विभाग को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार बेसमेंट में एक डीजल जनरेटर रखा था; अगर आग वहां तक पहुंच जाती, तो एक बड़ी आपदा होने की बहुत अधिक आशंका थी। हालांकि आग की तीव्रता देखते हुए पंचवटी, शिंगाडा तालाब और सिडको सहित अन्य स्थानों से अतिरिक्त दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। मॉल में एक अस्पताल भी होने से मरीजों को बचाने के लिए वहां अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल के कर्मचारियों को कई मरीजों को जिनमें अस्पताल में भर्ती नवजात शिशु भी शामिल थे , इमारत से बाहर सुरक्षित स्थानों पर ले जाते हुए देखा गया। मरीजों को एम्बुलेंस के जरिए अन्य स्थानों पर पहुंचाने का काम तुरंत शुरू कर दिया गया। आग लगने का सटीक कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है।    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here