Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: गौंशाला में बच्छे पर कुत्तों ने किया हमला, मौत, साधु पर लगे आरोप, देखें वीडियो

Jalandhar News: गौंशाला में बच्छे पर कुत्तों ने किया हमला, मौत, साधु पर लगे आरोप, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: गौंशाला में बच्छे पर कुत्तों ने किया हमला, मौत, साधु पर लगे आरोप, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: घास मंडी में स्थित दहशरा ग्राउंड के पास गौंशाला में विवाद शुरू हो गया। जहां एक साधु बाबा पर गौं माता के बच्चे को कुत्तों से मरवाने का आरोप लगा है। वहीं दूसरी ओर सर्वेशवर दास बाबा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बे-बुनियाद बता रहा है। इसकी वीडियो भी सामने आई है। दरअसल, वीडियो में व्यक्ति आरोप लगा रहा है कि गौंशाला में साधु ने 14 कुत्तों को बच्छे के पीछे डलवा दिया और मौत के घाट उतार दिया। दूसरी और साधु कह रहा है कि वह खुद बच्छे को मारकर यहां रख रहे है और उस पर मारने के आरोप लगा रहे है।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

इस घटना को लेकर व्यक्ति ने सीसीटीवी फुटेज भी जारी की है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि खूंखार आवारा कुत्तों ने गौंशाला में गायों पर हमला कर दिया। इस घटना में एक बच्छे की मौत हो गई। वहीं हादसे को लेकर लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। लोगों ने साधु पर कुत्तों से बच्छे को मरवाने के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग है। लोगों का आरोप है कि बाबा वहां पर बच्छे पर कुत्तों द्वारा हमले को देखता रहा, लेकिन उसने कुत्तों को वहां से नहीं भगाया। इस घटना में 6 दिन के बच्छे की मौत हो गई। मामले की जानकारी देते हुए अंकुर ने कहा कि 6 दिन पहले गौं माता ने बच्छे को जन्म दिया था। इस मामले को लेकर लोगों ने पुलिस को शिकायत दे दी है और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। लोगों का आरोप है कि पुलिस मामले में कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर रही। इस मामले को लेकर लोगों का कहना हैकि अगर इंसाफ नहीं मिला तो वह धरना लगाकर प्रदर्शन करेंगे। वह तब तक धरना प्रदर्शन खत्म नहीं करेंगे, जब तक बच्छे की मौत को लेकर बाबा को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर लेती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here