Jalandhar News: घर से गहने लेकर चोर फरार, परिवार को मकान मालिक और किरायेदार पर चोरी का शक, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: थाना 8 के अधीन आते संजय गांधी नगर में चोरी की घटना सामने आई है। परिवार का कहना हैकि वह गांव गए हुए थे। ऐसे में जब वह घर वापिस आए तो घर में सामान बिखरा हुआ था और अलमारी से सोने के गहने गायब थे। इस मामले को लेकर परिवार थाने में पुलिस को शिकायत देने के लिए पहुंचा। पीड़ित रीटा ने कहा कि वह बिहार की रहने वाली है और जालंधर में डेढ साल से संजय गांधी नगर में रह रही है।

वह लड़के के चोट लगने के कारण उसको देखभाल के सिलसिले से परिवार के साथ बिहार गई थी। लेकिन अब घर वापिस आने पर देखा कि घर से एक तोले सोना और 10 तोले चांदी के गहने चोरी हो गए। पीड़ित ने कहा कि वह 15 अप्रैल को गई थी और बीते दिन घर वापिस आई थी। पीड़ित के अनुसार घर पर ताला लगा हुआ है और मकान मालिक द्वारा भी एक ताला लगाया हुआ है।

इस दौरान मकान मालिक ने उसे फोन करके कहा कि 2 लोग उसके कमरे में आए है। महिला ने कहा कि किरायेदार पहाड़ी प्रेम को गहने के बारे में जानकारी थी। ऐसे में महिला को गहने चोरी का किरायेदार प्रेम और मकान मालकिन पर शक है। इस मामले को लेकर परिवार थाने में इंसाफ की गुहार लगाने के पहुंचा है। महिला का आरोप है कि मकान मालकिन और किरायेदार ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *