Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: घर पर खड़े वाहनों को लगाई आग, देखें वीडियो

Jalandhar News: घर पर खड़े वाहनों को लगाई आग, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: घर पर खड़े वाहनों को लगाई आग, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कैंट हलके में वाहनों को आग लगने की घटना सामने आई है। इस घटना में एक्टिवा और बाइक जलकर राख हो गए। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि देर रात घर में दोनों वाहन खड़े थे। पीड़ित के अनुसार देर रात 2 से 3 बजे के बीच घटना को अंजाम दिया गया। हादसे के दौरान परिवार घर में सो रहा था। परिवार ने कहाकि किसी शरारती अंनसर द्वारा वाहनों को आग लगाई है।

हादसा रंजिश के कारण होने की आशंका है। पीड़ित ने कहा कि कुछ दिन पहले काम से घर आ रहा था और मोटर पर किसी का झगड़ा हुआ था। इस दौरान उसने युवक को झगड़े में छुड़वाया था। ऐसे में परिवार को आंशका है कि उसी रंजिश के कारण युवकों ने वाहनों को आग लगाई है। घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। घटना स्थल पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने पीड़ित परिवार को थाने बुलाया है और पक्ष रखने के लिए कहा है। पीड़ित ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों वाहन बुरी तरह से जलकर राख हो गए है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here