Home National अस्पताल में गार्ड ने की महिला तिमारदार से मारपीट, देखें वीडियो

अस्पताल में गार्ड ने की महिला तिमारदार से मारपीट, देखें वीडियो

0
अस्पताल में गार्ड ने की महिला तिमारदार से मारपीट, देखें वीडियो

हैदराबादः प्रसिद्ध सरकारी निलोफर अस्पताल से विचलित करने वाली घटना सामने आई है। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेज से वायरल हो रहा है। दरअसल, अस्पताल में एक निजी सुरक्षा गार्ड ने मरीज के साथ आई महिला तिमारदार के साथ सरेआम मारपीट की। जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर हुई मामूली कहासुनी के बाद महिला गार्ड अपना आपा खो बैठी और उसने तिमारदार महिला पर हमला कर दिया।

अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सुरक्षाकर्मी को महिला के साथ अभद्रता और शारीरिक हिंसा करते देखा जा सकता है। वीडियो में महिला सुरक्षा गार्ड को अटेंडेंट को दीवार से धक्का देते और पीटते हुए दिखाया गया है। मारपीट से पहले, अटेंडेंट ने गार्ड को रोका और उससे बहस शुरू कर दी। मामला तब और बिगड़ गया जब अस्पताल की कर्मचारी ने गार्ड को थप्पड़ मारने की कोशिश की, जिसके बाद अस्पताल के कर्मचारियों और अन्य सहायकों ने दोनों महिलाओं को अलग किया। झगड़े का कारण स्पष्ट नहीं है।

दूसरी ओर, निलोफर अस्पताल के अधीक्षक जी विजय कुमार ने कहा, “झगड़े में शामिल सुरक्षा गार्ड को सेवा से हटा दिया गया है, और महिला के कृत्यों के लिए सुरक्षा एजेंसी को फटकार लगाई गई है।”इस घटना ने अस्पताल प्रशासन और निजी सुरक्षा एजेंसियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय पुलिस मामले का संज्ञान लेकर जांच कर रही है।

 

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here