Home Punjab>Amritsar Punjab News: श्री अकाल तख्त सचिवालय पहुंचे स्पीकर संधवां, बेअदबी कानून को लेकर हुई चर्चा, देखें वीडियो

Punjab News: श्री अकाल तख्त सचिवालय पहुंचे स्पीकर संधवां, बेअदबी कानून को लेकर हुई चर्चा, देखें वीडियो

0
Punjab News: श्री अकाल तख्त सचिवालय पहुंचे स्पीकर संधवां, बेअदबी कानून को लेकर हुई चर्चा, देखें वीडियो

बोले – सभी से सुझाव लेने के बाद ही पास करवाया कानून

अमृतसरः पंजाब सरकार द्वारा 13 अप्रैल को विधानसभा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वालों के खिलाफ कानून पास करवाया था। इस कानून को लेकर बीते दिनों श्री अकाल तख्त साहिब में विधानसभा स्पीकर को पेश होने के लिए कहा गया था। इसी कड़ी में पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां आज श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय पहुंचे। यहां उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज से मुलाकात की और कानून के विभिन्न प्रावधानों पर चर्चा की। दरअसल, जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने इस कानून के कुछ प्रावधानों और पंथिक चिंताओं को लेकर सवाल उठाए थे जिसकी चर्चा के लिए स्पीकर कुलतार सिंह संधवां को बुलाया था। विधानसभा संधवां सुबह 11 बजे सचिवालय पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक चर्चा चलती रही। मुलाकात के बाद बातचीत करते हुए स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि कानून के प्रावधानों को लेकर जत्थेदार साहिब द्वारा पूछे गए सभी सवालों के विस्तृत जवाब दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का एकमात्र उद्देश्य श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सम्मान की रक्षा करना और सिख संगत की धार्मिक भावनाओं को सुरक्षित रखना है। संधवां ने कहा कि बेअदबी जैसे जघन्य अपराध करने वालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए और यह कानून भी इसी उद्देश्य से लाया गया है। उन्होंने दावा किया कि सरकार का इरादा किसी भी धार्मिक मामले में दखल देना नहीं है, बल्कि बेअदबी की घटनाओं को रोकना और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करना है। उन्होंने आगे कहा कि जागर ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट में संशोधन को लेकर पहले अखबारों में विज्ञापन भी प्रकाशित किए गए थे। इसके साथ ही लोगों और संगत से सुझाव लेने के लिए संपर्क नंबर भी जारी किए गए थे, ताकि सभी पक्षों की राय लेकर आगे की कार्रवाई की जा सके।    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here