Home National 20 साल के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, खेतों में पेड़ से लटका मिला शव

20 साल के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, खेतों में पेड़ से लटका मिला शव

0
20 साल के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, खेतों में पेड़ से लटका मिला शव

जैसलमेरः 20 साल के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक का शव गांव से करीब 3 किलोमीटर दूर सूखे तालाब में पेड़ पर लटका मिला। वह 3 दिन पहले दादी से 200 रुपए लेकर घर से निकला था। मृतक की पहचान किसान परमवीर सिंह निवासी जैसलमेर जिले के पूनमनगर के तौर पर हुई है। सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना के एएसआई प्रेमशंकर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारकर रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मामले की जांच जारी है।

जानकारी मुताबित, परमवीर सिंह किसान है। वह अपने परिवार में सबसे छोटा था। परिजनों ने बताया कि 5 मई की शाम करीब 5 बजे परमवीर अपनी दादी से 200 रुपए लेकर घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो 7 मई को परिजनों ने रामगढ़ थाने पहुंचकर उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गांव से 3 किलोमीटर दूर एक सूखे तालाब के एक पेड़ पर शव लटका हुआ मिला है।

इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि युवक ने रस्सी का फंदा बनाकर सुसाइड किया था। शव को नीचे उतारकर रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शुक्रवार शाम को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here