Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: शुरू हुई लोक अदालत, आज 40 हजार केसों का होगा निपटारा, देखें वीडियो

Jalandhar News: शुरू हुई लोक अदालत, आज 40 हजार केसों का होगा निपटारा, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: शुरू हुई लोक अदालत, आज 40 हजार केसों का होगा निपटारा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में आज दूसरी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान आज 40 हजार केसों का मौके पर निपटारा किया जाएगा। मामले की जानकारी देते हुए डिस्टिक एंड सेशन कोर्ट की जज प्रिया सूद ने बताया कि इस साल की आज दूसरी लोक अदालत लगाई जा रही है। इस दौरान लोगों के केस का निपटारा करने के लिए 20 बेंच जालंधर में लगाए गए और 2 बेंच फिल्लौर और 2 नकोदर में बेंच लगाए गए है। इस दौरान 40 हजार केसों का निपटारा करने का लक्ष्य है। ऐसे में उम्मीद है कि वह 38 से 39 हजार केसों का आज निपटारा करें।

इसमें पार्टियों के झगड़े, परिवारिक झगड़े सहित अन्य केस शामिल है। लोक अदालत में लोगों का लगातार विश्वास बढ़ रहा है और केसों में आए दिन बढ़ौतरी हो रही है। माननीय जज ने बताया कि मैट्रिमोनियल और चैक बाउंस केस अधिक आ रहे है, जिनका मौके पर निपटारा किया जा रहा है। इसके अलावा ट्रैफिक चालान और बैंक के केसों का निपटारा किया जाता है। मौके पर केसों का निपटारा होने से लोगों में मन-मुटाव भी दूर हो रहा है। इस दौरान मौके पर केस का निपटारा भी किया गया। जिसमें महिला और व्यक्ति के केस का निपटारा करते हुए एक सप्ताह का समय पक्ष ने मांगा है। केस का निपटारा होने पर दोनों पक्षों ने माननीय जज का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here