Home National Car और बाइक में आमने-सामने टक्कर, 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत, क्षत-विक्षत होकर Road पर बिखरे शव

Car और बाइक में आमने-सामने टक्कर, 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत, क्षत-विक्षत होकर Road पर बिखरे शव

0
Car और बाइक में आमने-सामने टक्कर, 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत, क्षत-विक्षत होकर Road पर बिखरे शव

बालोदः तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में 3 दोस्तों की मौत का मामला सामने आया है। हादसा इतना भयानक था कि एक युवक का पैर, दूसरे का हाथ कट गया जबकि तीसरे का पैर टूट गया। वहीं कार और बाइक के भी परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 10 बजे सिर्राभाठा निवासी तरुण यादव अपने दोस्त राहुल और नरेंद्र भुआर्य के साथ बाइक से डौंडीलोहारा जा रहे थे। इसी दौरान राजनांदगांव की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें सामने से जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्क्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में तरुण का हाथ शरीर से अलग हो गया, वहीं पीछे बैठे राहुल का पैर कटकर 50 मीटर दूर पैरावट में जा गिरा। नरेंद्र के शरीर पर भी गहरे जख्म थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां राहुल ने तड़पते हुए दम तोड़ दिया, जबकि दो की मौके पर ही मौत हो गई थी। राहुल का कटा हुआ पैर आज (शनिवार) सुबह 8 बजे ग्रामीणों को मिला। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

डौंडीलोहारा टीआई सुनील तिर्की ने बताया कि, तेज रफ्तार और लापरवाही से यह हादसा हुआ है। युवक डौंडीलोहारा आ रहे थे और कार सवार दल्लीराजहरा से वापस राजनांदगांव लौट रहे थे। अभी कानूनी प्रक्रिया जारी है। जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here