Home Punjab>Bathinda Punjab News: तस्कर के घर Raid करने गई पुलिस पार्टी पर हुआ हमला, ASI सहित कर्मी घायल

Punjab News: तस्कर के घर Raid करने गई पुलिस पार्टी पर हुआ हमला, ASI सहित कर्मी घायल

0
Punjab News: तस्कर के घर Raid करने गई पुलिस पार्टी पर हुआ हमला, ASI सहित कर्मी घायल

बठिंडाः जिले के उपमंडल तलवंडी साबो के गांव चठेवाला में कथित नशा तस्कर के घर छापेमारी पर गई। इस छापेमारी के दौरान पुलिस पार्टी पर हमला किया गया। हमले में एएसआई और एक पुलिस कर्मचारी घायल होने की खबर मिली है। मिली जानकारी के अनुसार एएसआई जगसीर सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी आज सुबह करीब 7:30 बजे गांव चठेवाला में कथित नशा तस्कर जीतू के घर छापेमारी करने गई थी।

इस दौरान घरवालों ने उन पर हमला कर दिया। इसमें एएसआई जगसीर सिंह और सिपाही नीरज कुमार घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल तलवंडी साबो में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि एएसआई जगसीर सिंह के सिर पर चोटें आईं हैं, इसलिए उन्हें आगे की जांच के लिए बठिंडा रेफर कर दिया गया है, जबकि पुलिस ने कथित हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here