Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: लॉटरी की दुकान से व्यक्ति का शव बरामद, देखें वीडियो

Jalandhar News: लॉटरी की दुकान से व्यक्ति का शव बरामद, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: लॉटरी की दुकान से व्यक्ति का शव बरामद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: बस्ती बावा खेल में मछली मार्किट में लॉटरी की दुकान के कर्मी ने सुसाइड करके जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान 45 वर्षीय अरूण कुमार उर्फ लक्की पुत्र मुलख राज निवासी शहीद बाबूलाभ सिंह नगर के रूप में हुई है। मृतक ने वालिया की दुकान पर पंखे से लटक कर जीवनलीला समाप्त की है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है।

मामले की जानकारी देते हुए थाना 1 के जांच अधिकारी वरिंदर सिंह ने कहाकि उन्हें लॉटरी की दुकान से शव बरामद हुआ है। दुकान पर पहुंचे तो देखा कि व्यक्ति पंखे से लटका हुआ था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी। आसपास लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन मौत के असल कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here