Home National Air Conditioner Service Center में लगी भयानक आग, जिंदा जला बुजुर्ग, धमाकों से दहला इलाका, देखें वीडियो

Air Conditioner Service Center में लगी भयानक आग, जिंदा जला बुजुर्ग, धमाकों से दहला इलाका, देखें वीडियो

0
Air Conditioner Service Center में लगी भयानक आग, जिंदा जला बुजुर्ग, धमाकों से दहला इलाका, देखें वीडियो
गाजियाबादः शहर में मौजूद एयर कंडीशनर सर्विस सेंटर में भयानक आग लगने का मामला सामने आया है। देखते ही देखते आग 3 मंजिला बिल्डिंग में फैल गई। बाद में एसी के कंप्रेसर और एसी गैस के सिलेंडर में ब्लास्ट होने लगे। आधे घंटे तक धमाके की आवाज सुनाई देती रही जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाने के लिए तुरंत प्रयास शुरू किए। वहीं इस भयानक घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं 12 गाड़ियां जलकर राख हो गई।
जानकारी देते स्थानीय लोगों ने बताया कि पटेलनगर में 3 मंजिला बिल्डिंग में ओमकार तोमर की एयर कंडीशनर सर्विस सेंटर है। शुक्रवार को मालिक दुकान बंद करके रात में अपने घर चला गया था। वहां पर रखवाली करने के लिए एक 80 साल का कर्मचारी रोज की तरह रात में रुका था। तड़के 3 बजे सर्विस सेंटर के अंदर से तेज धमाके की आवाज सुनाई पड़ी। बाहर जाकर देखा तो सर्विस सेंटर से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही थी। चारों तरफ धुंआ ही धुंआ दिखाई दे रहा था। थोड़ी-थोड़ी देर पर अंदर से गैस सिलेंडर और कम्प्रेसर फटने की आवाज सुनाई पड़ रही थी। इसके बाद फौरन फायर ब्रिगेड को फोन करके आग लगने की सूचना दी गई। थोड़ी ही देर में फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग बुझाने का काम शुरू किया। अंदर जाकर देखा तो वहां रखी कई एसी जलकर पूरी तरह राख हो गई थी। थोड़ी ही दूर पर एक 80 साल के व्यक्ति की लाश पड़ी थी, जो पूरी तरह से झुलसा हुआ था। उसका शव बाहर निकाला गया। बाहर खड़े लोगों ने उसकी पहचान की। इसी के साथ 2 कार और 10 बाइक कुल 12 गाड़ियां जली हुई हालत में मिली हैं। आग पर काबू पाने में डेढ़ घंटे का समय लगा। वहीं आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।        

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here