Jalandhar के पड़ोसी जिले में सुक्खा काहलवां के गवाह गोपी निज्जर का गोलियां मारकर किया कत्ल, देखें वीडियो

कपूरथलाः जिले के ढिलवां क्षेत्र में शुक्रवार तड़के उस समय सनसनी फैल गई जब जीटी रोड पर एवन पैलेस के नज़दीक अज्ञात हमलावरों ने कार में बैठे एक युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र जसबीर सिंह निवासी गांव जैरामपुर, थाना सुभानपुर के रूप में हुई है।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरप्रीत सिंह अपनी कार में ड्राइवर सीट पर बैठा हुआ था। इसी दौरान हमलावरों ने सामने से कार के शीशे के जरिए फायरिंग कर दी। गोली सीधे युवक को लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस पूरी घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिससे वारदात की पुष्टि हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना ढिलवां पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार तड़के करीब 3:45 बजे सिविल अस्पताल कपूरथला के मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। लगातार बढ़ रही गोलीबारी और हत्या की घटनाओं ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बता दें कि गोपी गैंगस्टर सुक्खा काहलवां का राइट हैंड था और काहलवां मर्डर केस में अंतिम गवाह था। लेकिन हमलावारों ने आखिरी गवाह को भी मौत के घाट उतार दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *