जानकारी देते ट्रेलर ड्राइवर ने बताया कि वह कोटा से स्टोन भरकर जोधपुर खाली करने जा रहा था। रात करीब 12 बजे सड़क पर अचानक एक पशु आ गया। उसे बचाने के प्रयास में उसने वाहन मोड़ा, इसी दौरान सामने से आ रहे डंपर से टक्कर हो गई। ड्राइवर के अनुसार डंपर ड्राइवर ने भी पशु को बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में वाहन में रखा 25 हजार रुपए नकद, मोबाइल फोन और गाड़ी के मूल दस्तावेज भी जलकर राख हो गए। फिलहाल जहाजपुर थाना पुलिस ने दोनों वाहनों को हाईवे से हटवाकर साइड में खड़ा करवाया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।View this post on Instagram