Home National Trailer और Dumper में भीषण टक्कर, लगी आग, दोनों वाहन जलकर राख, देखें वीडियो

Trailer और Dumper में भीषण टक्कर, लगी आग, दोनों वाहन जलकर राख, देखें वीडियो

0
Trailer और Dumper में भीषण टक्कर, लगी आग, दोनों वाहन जलकर राख, देखें वीडियो
भीलवाड़ाः नेशनल हाईवे-148D पर शक्करगढ़ चौराहे के पास पशु के अचानक सामने आने से ट्रेलर और डंपर की टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते दोनों वाहन जलकर राख हो गए। दोनों गाड़ियों के ड्राइवरों ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसा जहाजपुर थाना क्षेत्र में शक्करगढ़ चौराहे के पास शनिवार रात करीब 12 बजे का बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

जानकारी देते ट्रेलर ड्राइवर ने बताया कि वह कोटा से स्टोन भरकर जोधपुर खाली करने जा रहा था। रात करीब 12 बजे सड़क पर अचानक एक पशु आ गया। उसे बचाने के प्रयास में उसने वाहन मोड़ा, इसी दौरान सामने से आ रहे डंपर से टक्कर हो गई। ड्राइवर के अनुसार डंपर ड्राइवर ने भी पशु को बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में वाहन में रखा 25 हजार रुपए नकद, मोबाइल फोन और गाड़ी के मूल दस्तावेज भी जलकर राख हो गए। फिलहाल जहाजपुर थाना पुलिस ने दोनों वाहनों को हाईवे से हटवाकर साइड में खड़ा करवाया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here