Punjab News: शादी समारोह के दौरान पहुंची पुलिस, Sub-Inspector समेत 4-5 घायल, देखें वीडियो

पठानकोट: मोहल्ला काजीपुर में आज उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया है। जब एक निजी पैलेस में शादी समारोह के दौरान पूछताछ के लिए आए बारातियों और पुलिस पार्टी के बीच हाथापाई हो गई। दोनों पक्षों के बीच हुए इस संघर्ष में परिवार के सदस्य और पुलिस अधिकारी घायल हो गए।

दोनों पक्षों ने सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया और एक-दूसरे पर पहले हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला वार्ड नंबर 5 मोहल्ला बावियान का है जहां एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि एक युवक उसे परेशान कर रहा है।

उसी युवक से पूछताछ करने के लिए पुलिस ओल्ड शाहपुर रोड स्थित एक निजी पैलेस में पहुंची जहां शादी समारोह चल रहा था। पुलिस जब युवक को पूछताछ के लिए ले जाने आई तो शादी में मौजूद लोगों ने विरोध किया। पहली बार पुलिस को वापिस भेजा गया लेकिन जब दोबारा पुलिस मौके पर पहुंची तो स्थिति बिगड़ गई और दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

दूसरी बार जब पुलिस युवक को हिरासत में लेने की कोशिश कर रही थी। लोगों में झड़प हो गई। वहीं सब-इंस्पेक्टर बलबीर सिंह घायल हो गए। उनके हाथ और बाजू पर गंभीर चोटें आई हैं और उनका सिविल अस्पताल में इलाज कराया गया है। दूसरे पक्ष की महिला कविता ने कहा कि पुलिस अचानक शादी समारोह में आई और थोड़ी देर की बहस के बाद लड़के के पिता के साथ मारपीट की। इस घटना में 4-5 लोग घायल हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। उनका कहना है कि कुछ लोग जानबूझकर उनके घर का कार्यक्रम खराब करना चाहते थे।

 

 

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *