Home Punjab>Pathankot Punjab News: Airbase के पास घूम रहे 3 संदिग्ध युवक गिरफ्तार, Police के फर्जी ID Cards बरामद

Punjab News: Airbase के पास घूम रहे 3 संदिग्ध युवक गिरफ्तार, Police के फर्जी ID Cards बरामद

0
Punjab News: Airbase के पास घूम रहे 3 संदिग्ध युवक गिरफ्तार, Police के फर्जी  ID Cards बरामद

पठानकोटः एयरबेस के नजदीक संदिग्ध गतिविधियों के चलते पुलिस ने 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार तीनों युवक पुलिस की फर्जी आईडी बनाकर इलाके में घूम रहे थे।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए तीनों युवक होशियारपुर के रहने वाले हैं। एयरबेस जैसे संवेदनशील क्षेत्र के आसपास उनकी मौजूदगी और फर्जी पुलिस आईडी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। पुलिस फिलहाल इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी किसी बड़ी साजिश के तहत इलाके में पहुंचे थे या फिर किसी अन्य उद्देश्य से फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर रहे थे।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को एयरबेस के पास कुछ संदिग्ध लोगों के घूमने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर मौके पर 3 युवकों को शक के आधार पर गिरफ्तार किया गया। जांच में उनके पास पुलिस अधिकारियों के फर्जी आईडी कार्ड पाए गए। इसके बाद पुलिस ने तुरंत तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उनके मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज भी कब्जे में लिए गए हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here