Home Mohali Punjab News: PSEB ने जारी किया 10वीं कक्षा का रिजल्ट, हरलीन ने किया पहला स्थान हासिल

Punjab News: PSEB ने जारी किया 10वीं कक्षा का रिजल्ट, हरलीन ने किया पहला स्थान हासिल

0
Punjab News: PSEB ने जारी किया 10वीं कक्षा का रिजल्ट, हरलीन ने किया पहला स्थान हासिल

मोहालीः पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से आज 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस साल 2.84 लाख से ज्यादा छात्र कक्षा 10 की परीक्षाओं में शामिल हुए थे। बोर्ड के चेयरमैन डॉ अमरपाल सिंह ने परिणाम घोषित किया। बोर्ड द्वारा जारी किए गए नतीजों के अनुसार फरीदकोट की हरलीन शर्मा ने टॉप किया है। हरलीन ने 650 से 646 अंक प्राप्त किए है। रोपड़ के मनी महेश ने दूसरा स्थान हासिल किया। मनी ने 650 से 645 अंक प्राप्त किए। वहीं होशियारपुर की रिया रानी ने तीसरा स्थान हासिल किया। रिया ने भी 650 में से 645 नंबर हासिल किए।

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਪੜ੍ਹੋ : ਪੰਜਾਬ ਬੋਰਡ ਦਸਵੀਂ ਦੇ ਨਤੀਜੇ ਐਲਾਨੇ, ਇੱਦਾਂ ਕਰੋ ਚੈੱਕ, ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੀ ਹਰਲੀਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਕੀਤਾ ਸੂਬੇ ’ਚ ਟਾਪ

पिछले साल पीएसईबी कक्षा 10वीं का परिणाम 16 मई को आया था जिसमें कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.61% रहा था। लड़कों का पास प्रतिशत 94.50% और लड़कियों का पास प्रतिशत 96.85% था। नतीजों से पहले पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ अमरपाल सिंह ने स्टूडेंट्स के लिए हेल्पलाइन नंबर- 9549-161-161 जारी किया है। साथ ही परीक्षा में फेल या कम नंबर आने वाले स्टूडेंट्स को विचलित न होने की सलाह दी है।

पीएसईबी 10वीं परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। पास माने जाने के लिए छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल/आंतरिक मूल्यांकन में अलग-अलग पास होना जरूरी है। पंजाब बोर्ड 10वीं की परीक्षाओं के कुल अंक 650 हैं। थ्योरी परीक्षा में हर विषय के लिए 80 अंक होते हैं, जबकि बाकी 20 अंक इंटरनल असेसमेंट के लिए होते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here