Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: NEET UG परीक्षा रद्द होने से 4500 छात्रों की बढ़ी चिंता, जारी किया हेल्पलाइन नबंर

Jalandhar News: NEET UG परीक्षा रद्द होने से 4500 छात्रों की बढ़ी चिंता, जारी किया हेल्पलाइन नबंर

0
Jalandhar News: NEET UG परीक्षा रद्द होने से 4500 छात्रों की बढ़ी चिंता, जारी किया हेल्पलाइन नबंर

जालंधर, ENS: पेपर लीक के दावों के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया है। बताया जा रहा हैकि पेपर लीक को लेकर सीबीआई जांच करेंगी। परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की गई थी। पेपर लीक होने के मामले के उठने के बाद इसकी जांच CBI को सौंपी गई है, जिसके बाद NTA ने परीक्षा रद्द करने का फैसला अपने ‘X’ खाते के माध्यम से जारी किया है। छात्रों और अभिभावकों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबरों पर भी इसका संदेश भेजा गया है। एजेंसी ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि 3 मई 2026 को आयोजित हुई NEET UG परीक्षा अब दोबारा कराई जाएगी।

जल्द नई परीक्षा की तारीख का ऐलान किया जाएगा। वहीं जिले में लगभग 4500 छात्रों ने यह परीक्षा दी थी। अब परीक्षा रद्द होने के फैसले के बाद छात्रों के साथ-साथ उनके माता-पिता की चिंता भी बढ़ गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही परीक्षा संबंधी नई तिथियों का ऐलान करेगी। दोबारा परीक्षा के लिए किसी नए रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी और न ही कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क देना होगा। इसके अलावा, जो फीस पहले जमा कर दी गई है, वह छात्रों को वापस कर दी जाएगी।

इस बार NTA अपनी आंतरिक संसाधनों का उपयोग करके परीक्षा दोबारा कराएगी। दोबारा आयोजित होने वाली परीक्षा के बारे में और जानकारी आने वाले दिनों में आधिकारिक माध्यमों से जारी की जाएगी। NTA ने छात्रों के लिए एक ई‑मेल (neet-ug@nta.ac.in) और दो हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 / 011-69227700 भी जारी किए हैं, जिनके माध्यम से छात्र परीक्षा के बारे में अधिक जानकारी ले सकते हैं। उल्लेखनीय है कि NEET UG परीक्षा 3 मई को देश भर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाई गई थी। इसमें 22.79 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। इसके बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को राजस्थान और उत्तराखंड से पेपर लीक होने की सूचना मिली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here