Home Punjab>Gurdaspur Punjab News: खेतों से मिली 22 वर्षीय नौजवान की लाश

Punjab News: खेतों से मिली 22 वर्षीय नौजवान की लाश

0
Punjab News: खेतों से मिली 22 वर्षीय नौजवान की लाश

डेरा बाबा नानक: गुरदासपुर जिले के अंतर्गत आने वाले डेरा बाबा नानक थाने कोटली सूरत मल्ली के गांव फत्थूपुर के खेतों में 22 वर्ष के युवक की लाश मिलने की सूचना मिली है। परिवार के सदस्यों ने युवक के कत्ल की आशंका जताई है। मृतक की पहचान अमरिंदर सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी पिंड उप्पल के रूप में हुई है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि बीते देर रात युवक अमरिंदर सिंह किसी काम से घर से बाहर गया था, पर घर वापस नहीं लौटा।

परिवार के सदस्यों ने युवक की खोज की लेकिन वह नहीं मिला। शाम 7 बजे युवक का मोबाइल फोन चालू था पर देर रात मोबाइल बंद हो गया। सुबह पता चला कि उक्त युवक की लाश पिंड फत्थूपुर के खेतों में पड़ी मिली है। मृतक अमरिंदर सिंह परिवार के इकलौते पुत्र थे; उनके पिता की तीन साल पहले मृत्यु हो चुकी है और उनकी बड़ी बहन विदेश गई हुई है। परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here