Home National 4 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, AC और फर्नीचर जलकर राख

4 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, AC और फर्नीचर जलकर राख

0
4 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, AC और फर्नीचर जलकर राख

भोपालः करोंद स्थित 4 मंजिला बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर में बुधवार को आग लग गई। इस बिल्डिंग में KFC आउटलेट है। इसके ठीक पास में लगे एयर कंडिशनर समेत फर्नीचर जलकर राख हो गया। आग की वजह से इलाके में हड़कंप मच गया। अफरा-तफरी के माहौल के बीच आग पर काबू पाया गया।

जानकारी देते नगर निगम के फायर प्रभारी सौरभ पटेल ने बताया कि बिल्डिंग में क्रोमा का इलेक्ट्रॉनिक शोरूम है। इसके पास में रखे जनरेटर में आग लगी थी। इस वजह से कई एसी भी जल गए। जहां आग लगी थी, वहां पर केएफसी का आउटलेट भी है। हालांकि, उसे नुकसान नहीं पहुंचा। आग की वजह जनरेटर में शार्ट सर्किट होने को बताया जा रहा है। आग लगने की जानकारी मिलते ही पास में पीपुल्स हॉस्पिटल की फायर ब्रिगेड पहुंची और उसे बुझाने लगी। इसी दौरान नगर निगम की दमकल भी आ गई। दोनों ने मिलकर आग को काबू में लिया। इस वजह से आग ज्यादा नहीं फैली।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगने के दौरान बिल्डिंग में भीड़ नहीं थी। इस वजह से बड़ा हादसा टल गया। प्रशासन नुकसान का आंकलन लगा रहा है। निशातपुरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here