Home National बड़ा यूटर्नः CM ने कल ज्योतिषी को किया था OSD नियुक्त, आज पद से कर दी छुट्टी

बड़ा यूटर्नः CM ने कल ज्योतिषी को किया था OSD नियुक्त, आज पद से कर दी छुट्टी

0
बड़ा यूटर्नः CM ने कल ज्योतिषी को किया था OSD नियुक्त, आज पद से कर दी छुट्टी

नई दिल्लीः तमिलनाडु में सरकार का बड़ा यूटर्न देखने को मिला। दरअसल, लगातार ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। कभी सरकार को लेकर तो कभी फ्लोर टेस्ट को लेकर पहले ट्विस्ट देखने को मिल रहे थे। वहीं अब एक्टर विजय ने अपने ही फैसले को एक झटके में पलट दिया है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने ज्योतिषी राधन पंडित को सरकारी पद से हटा दिया। इस संबंध में तमिलनाडु सरकार ने एक आदेश भी जारी किया है। आदेश में कहा गया, “राधन पंडित वेट्रिवेल को मुख्यमंत्री के ओएसडी (राजनीतिक) के पद से हटाया जाता है और यह आदेश आज से प्रभावी होगा।”

बताया जा रहा है कि थलापति विजय की सरकार के इस फैसले का विरोध हो रहा था। विपक्ष और सहयोगियों के विरोध के बाद ही थलापति विजय सरकार ने अपना फैसला वापस लिया है। टीवीके सरकार बनने के बाद थलापति विजय ने मंगलवार को ज्योतिषी राधन पंडित वेत्रिवेल को मुख्यमंत्री के लिए विशेष कार्य अधिकारी (राजनीतिक) के पद पर पदोन्नत किया था। यह वही ज्योतिषी हैं जिन्होंने विधानसभा चुनावों में विजय की बड़ी जीत की भविष्यवाणी की थी। ज्योतिषी के ओएसडी की नियुक्ति पर TVK के आलोचकों और विरोधियों के साथ-साथ एक अहम सहयोगी पार्टी विदुथलाई चिरुथाइगल काची ने भी विरोध जताया था।

विदुथलाई चिरुथाइगल काची ने मुख्यमंत्री के समर्थन में अपनी दो सीटें दी है। यह फैसला TVK नेता CT निर्मल कुमार के उस बयान के बाद आया, जिसमें उन्होंने पत्रकारों से कहा था कि वेट्रिवेल; जिन्होंने कथित तौर पर विजय की जीत की भविष्यवाणी की थी और जिनकी सलाह पर ही इस अभिनेता-राजनेता ने अपने शपथ ग्रहण समारोह की तारीख बदली थी। खबरों की अगर मानें तो राधन पंडित पूर्व मुख्यमंत्री और एआईएडीएमके की दिवंगत नेता जयललिता के भी ज्योतिषी रह चुके हैं। विजय के अलावा राधन पंडित ने तमिलनाडु के अन्य नेताओं के बारे में भी भविष्यवाणी की थी। उन्होंने एम. के. स्टालिन के बारे में कहा था कि उनके ग्रह अनुकूल नहीं हैं और उनके लिए कठिन समय आ सकता है। नतीजों में एम. के. स्टालिन चुनाव हार गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here