Home Chandigarh Diljit Dosanjh मामले में CM Mann ने BJP पर साधे निशाने, देखें वीडियो

Diljit Dosanjh मामले में CM Mann ने BJP पर साधे निशाने, देखें वीडियो

0
Diljit Dosanjh मामले में CM Mann ने BJP पर साधे निशाने, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर पर फायरिंग मामले में लॉरेंस गैंग ने पोस्ट शेयर करके जिम्मेदारी ली है। इस मामले को लेकर राजनीति गलियारे में हलचल मच गई। दरअसल, दिल्ली पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ को लेकर बयान दिया है। मुख्यमंत्री मान ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि दिलजीत दोसांझ पर राजनीति में आने के लिए दबाव बनाया जा रहा है और उन्हें डराने की कोशिश भी की जा रही है।

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से यह चर्चा चल रही थी कि दिलजीत को राजनीति में लाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिलजीत ने खुद सामाजिक माध्यमों पर साफ कर दिया है कि वह एक कलाकार हैं और अपने काम का आनंद ले रहे हैं। उनका काम लोगों का मनोरंजन करना है, राजनीति करना नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी की तरफ से दिलजीत को प्रेशराइज किया जा रहा है कि राजनीति में आओ।

जब से तमिलनाडू में एक्टर विजय की जीत हुई है, इन्हें लगने लगा है कि नेताओं को लोग मुंह लगाना हट गए हैं, सिर्फ जो फेमस पर्सनेलिटी हैं, उन्हें आगे ले आते हैं। दलजीत सिंह ने इंटरनेट मीडिया पर कहा कि वह एक आर्टिस्ट है, अपना काम इंज्वाई कर रहे हैं। उनका काम इंटरटेनमेंट करना है। फिर जो दूसरा तरीका होता है कि उनके मैनेजर पर गोली चला दी या किसी अन्य ने जिम्मेदारी ले ली। ये डराने की राजनीति नहीं करनी चाहिए। एक आर्टिस्ट को आर्टिस्ट के तौर पर इंटरटेनमेंट का काम करना चाहिए, न कि वे किसी के लिए मोहरा बने या कोई उनके कंधों पर बंदूक रखकर चलाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here